Skip to main content

गणतंत्र दिवस फुल ड्रेस रिहर्सलः राजपथ पर रहेगी बापू की धूम, झाकियों में संस्कृति और इतिहास का संगम

70वें गणतंत्र दिवस समारोह में भारत दुनिया को स्वतंत्रता संग्राम, गांधी, अहिंसा, सत्याग्रह, संस्कृति और इतिहास से रूबरू कराएगा। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती की थीम के तहत राजपथ पर राज्य झांकियों के माध्यम से अपनी समृद्ध विरासत, पारंपरिक धरोहर के साथ-साथ बापू से जुड़े अनछुए पहलू दर्शाएंगे। हर झांकी में बापू अलग-अलग रंगों में देश और दुनिया को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, शांति, एकता का पाठ पढ़ाते नजर आएंगे।

गोवा की झांकी में अनेकता में एकता, गुजरात की झांकी में ऐतिहासिक दांडी मार्च, सिक्किम की झांकी में कृषि के माध्यम से पर्यावरण व अहिंसा का रास्ता, त्रिपुरा की झांकी में गांधीवादी से ग्रामीण विकास को रफ्तार, कृषि मंत्रालय की झांकी में किसान गांधी, सीआईएसएसफ की झांकी में देश की सुरक्षा, ऊर्जा मंत्रालय की सौभाग्य झांकी में बदलते भारत में रौशन भारत की झलक, रेल मंत्रालय की झांकी में मोहन से महात्मा को दिखाया जाएगा।
जम्मू कश्मीर : अनेकता में एकता, शांति व अहिंसा का संदेश  
जम्मू कश्मीर की झांकी में दर्शकों को बापू के अनेकता में एकता, शांति, अहिंसा का संदेश मिलेगा। आतंकवाद के चलते गोलीबारी का दर्द सह रहे अशांत प्रदेश के नागरिक शांति का संदेश देंगे। जम्मू-कश्मीर विभिन्न संस्कृतियों का संगम है। यही विभिन्नता में एकता झांकी में दिखेगी। बंटवारे के दौरान जब देश सांप्रदायिक हिंसा में जल रहा था तो बापू को कश्मीर में आशा की किरण दिखी थी। 1947 में बापू ने कश्मीर का दौरा किया और लोगों को शांति व एकता का संदेश दिया। झांकी के माध्यम से लद्दाख के मठ, कश्मीर की मस्जिद व जम्मू के मंदिरों की सांझी झलक दिखाई जाएगी। प्रदेशवासी शांति, प्रगति व विकास के संपूर्ण सामंजस्य को दिखाएंगे। दर्शकों को पारंपरिक संस्कृति, भाईचारा, खान-पान, रहन-सहन भी दिखेगा

Comments

Popular posts from this blog

पीएम मोदी ने बताया कैसे बना RSS प्रचारक

 बोले- मैं हर साल 5 दिन जंगल में अकेले रहा हूं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सभी साथियों को खास तौर से युवाओं को एक सुझाव दिया है। पीएम मोदी ने मशहूर फेसबुक पेज द ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में कहा है कि दिवाली के दौरान पांच दिनों के लिए वह "जंगल में कहीं चले जाते थे, ऐसी जगह जहां केवल साफ पानी होता है और कोई मनुष्य नहीं होता।"   पीएम ने इंटरव्यू में कहा, "यही कारण है कि मैं हमेशा सभी से आग्रह करता हूं, विशेष रूप से मेरे युवा दोस्तों से, अपनी तेजी से चलते जीवन और व्यस्तता के बीच ,सोचने और आत्मनिरीक्षण के लिए समय निकालें। यह आपनी धारणा बदल देगा। आप अपने बेहतर से समझ पाएंगे।" उन्होंने कहा, "ऐसा करने से आने वाले समय में आपको लाभ होगा। मैं हर एक को ये याद दिलाना चाहता हूं कि आप आसाधारण हो और आपको रौशनी के लिए बाहर झांकने की जरूरत नहीं है, वह पहले से आपमें है।" पीएम मोदी ने इंटरव्यू में अपने आरएसएस के प्रति झुकाव, अपने बचपन और 17 साल की उम्र में हिमालय में बिताए दो सालों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "हिमालय से वापस आने के बाद, मुझ...