Skip to main content

टीम इंडिया की विजयी शुरुआत, पहले वन-डे में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से दी मात

टीम इंडिया ने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर बुधवार को नेपियर में न्यूजीलैंड को एकतरफा मैच में 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पहले शानदार प्रदर्शन किया, फिर बल्लेबाजों ने बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।पहले वन-डे में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 38 ओवर में 157 रन बनाकर ढेर हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने 34.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिखर धवन 75* और अंबाती रायुडू 13* रन बनाकर नाबाद लौटे।

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच 26 जनवरी को माउंट मोंगनुई में खेला जाएगा।

158 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा (11) और शिखर धवन ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों ने 41 रन की साझेदारी की। लंच के बाद डग ब्रेसवेल ने रोहित को गप्टिल के हाथों झिलवाकर टीम इंडिया को पहला झटका दिया।

यहां से धवन को कप्तान विराट कोहली का अच्छा साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया को आसान जीत के करीब पहुंचाया। 

इस बीच तेज धूप के कारण मैच बाधित हुआ। भारतीय पारी आधे घंटे के बाद शुरू हुई क्योंकि खिलाड़ियों की आंखों में सूरज की रोशनी आ रही थी और उन्हें गेंद नहीं दिख रही थी।

खेल दोबारा शुरू हुआ तब धवन ने टिम साउदी द्वारा किए पारी के 23वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए और अपने वन-डे करियर का 26वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 69 गेंदों में छह चौके की मदद से पचासा पूरा किया। धवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा अर्धशतक जमाया।

उधर कप्तान कोहली अर्धशतक जमाने से चूक गए। कोहली ने 59 गेंदों में तीन चौके की मदद से 45 रन बनाए थे। तभी फर्गुसन ने विकेटकीपर लैथम के हाथों कैच आउट कराकर भारतीय कप्तान की पारी पर विराम लगाया। 

इसके बाद धवन और अंबाती रायुडू ने जीत की औपचारिकता पूरी की। धवन ने 103 गेंदों में 6 चौकों की मदद से नाबाद 75 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से डग ब्रेसवेल और लोकी फर्गुसन को एक-एक विकेट मिला।

Comments

Popular posts from this blog

Supreme Court grants bail to four convicts in 2002 Naroda Patiya case

The Supreme Court has granted bail to four convicts in the Naroda Patiya massacre case in Gujarat in which 97 people were killed by a mob during the 2002 riots in the State. A bench headed by Justice AM Khanwilkar on Tuesday granted bail to the four convicts - Umeshbhai Surabhai Bharwad, Rajkumar, Padmendrasinh Jaswantsinh Rajput and Harshad alias Mungda Jila Govind Chhara Parmar. The Gujarat High Court had on April 20 last year upheld the conviction of 12 out of the 29 accused who were pronounced guilty on various charges by the trial court and had acquitted 17 others, including former BJP minister Maya Kodnani. The rioting had taken place on February 28, 2002, in the Naroda Patiaya area of Ahmedabad where a mob had killed 97 people, most of them from a minority community. The massacre had taken place a day after the torching of the Sabarmati Express at Godhra, which had triggered State-wide riots.

‘अबकी बार हिंदू सरकार’ नारे के साथ चुनाव में उतरेंगे तोगड़िया, 9 फरवरी को करेंगे पार्टी का एलान

                           News and updates                      विश्व हिंदू परिषद से अलग होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोले अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (एवीपी) के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया अपने सियासी दल की घोषणा से पहले किसानों की लामबंदी में जुटे हैं।   इसके लिए वे प्रदेश में घूम-घूमकर किसानों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसी सिलसिले में 29 जनवरी को वे लखनऊ में शहीद स्मारक के पास गांधी भवन में किसानों को संबोधित करेंगे। दरअसल, तोगड़िया ने 9 फरवरी को दिल्ली में सम्मेलन बुलाकर अपनी सियासी पार्टी की घोषणा का एलान कर रखा है। इसके लिए वे देशभर से लोगों को बुला रहे हैं। लखनऊ से पहले वे 28 जनवरी को गोलागोकर्णनाथ में भी किसानों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। कानपुर में भी वे 30 जनवरी को सम्मेलन को संबोधित करेंगे। संगठन के प्रदेश महामंत्री संगठन वेद सचान ने आरोप लगाया कि सरकार बनने से पहले भाजपा ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का...

Live: मदुरै पहुंचे पीएम मोदी, बोले- नकारात्मकता फैलाने वाली ताकतों को खारिज कर दें

News and updates ट्विटर पर गो बैक मोदी का हैशटैग काफी ट्रेंड कर रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मदुरै पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर राज्य के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी ने उनका स्वागत किया। पीएम ने मदुरै के एम्स अस्पताल का शिलान्यास कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने राजाजी, थंजावुर और तिरुनेलवेली में सुपर स्पेशियलिटी का भी उद्घाटन कर दिया है।  पीएम मोदी ने कहा कि मदुरै एम्स को बनाने में 1,200 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह तमिलनाडु की सारी जनसंख्या को फायदा पहुंचाएगा। एनडीए सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को काफी प्राथमिकता दे रही है ताकि हर कोई स्वस्थ रहे। मिशन इंद्रधनुष जिस गति और पैमाने से काम कर रहा है, उससे निवारक स्वास्थ्य देखभाल में एक नया प्रतिमान स्थापित होगा। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान सुरक्षित गर्भावस्था को एक जन आंदोलन बना रहा है। पीएम ने कहा, 'आयुष्मान भारत भी एक बड़ा कदम है। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए पथ प्रदर्शक का काम करता है। 2025 तक देश को टीबी मुक्त करना हमारी सरकार का लक्ष्य है। ...

पीएम मोदी ने बताया कैसे बना RSS प्रचारक

 बोले- मैं हर साल 5 दिन जंगल में अकेले रहा हूं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सभी साथियों को खास तौर से युवाओं को एक सुझाव दिया है। पीएम मोदी ने मशहूर फेसबुक पेज द ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में कहा है कि दिवाली के दौरान पांच दिनों के लिए वह "जंगल में कहीं चले जाते थे, ऐसी जगह जहां केवल साफ पानी होता है और कोई मनुष्य नहीं होता।"   पीएम ने इंटरव्यू में कहा, "यही कारण है कि मैं हमेशा सभी से आग्रह करता हूं, विशेष रूप से मेरे युवा दोस्तों से, अपनी तेजी से चलते जीवन और व्यस्तता के बीच ,सोचने और आत्मनिरीक्षण के लिए समय निकालें। यह आपनी धारणा बदल देगा। आप अपने बेहतर से समझ पाएंगे।" उन्होंने कहा, "ऐसा करने से आने वाले समय में आपको लाभ होगा। मैं हर एक को ये याद दिलाना चाहता हूं कि आप आसाधारण हो और आपको रौशनी के लिए बाहर झांकने की जरूरत नहीं है, वह पहले से आपमें है।" पीएम मोदी ने इंटरव्यू में अपने आरएसएस के प्रति झुकाव, अपने बचपन और 17 साल की उम्र में हिमालय में बिताए दो सालों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "हिमालय से वापस आने के बाद, मुझ...

100 के नोट पर कांग्रेस का रिएक्शन

सौ रुपये के नए नोट से भारत के सबसे ऊंचे तथा विश्व में तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत शिखर कंचनजंघा की फोटो को हटाने को कांग्रेस ने सिक्किमवासियों ने अपना अपमान बताया है। यह इसे चुनाव में भुनाने के प्रयास में है। नए नोटों पर गुजरात के पाटन जिले में स्थित रानी की वॉव की तस्वीर है। यह एक पुरानी बावड़ी है। इसके माध्यम से आरबीआइ ने भारत की धरोहर को दिखाने का प्रयास किया है। यह कांग्रेस को पसंद नहीं आई है। सिक्किम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भरत बसनेत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सिक्किम के लोगों के लिए कंचनजंघा पर्वत अति पवित्र माना जाता है। ईष्ट देवता के रूप में इसकी पूजा करने की परंपरा भी है। भारत में सबसे ऊंचा शिखर होने के नाते यह राष्ट्र का गौरव भी है। केंद्र सरकार के इशारे पर इस तरह नोट से तस्वीर हटाना कंचनजंघा के अस्तित्व को घात पहुंचाया गया है। इसके कारण से सिक्किम के लोगों में काफी आक्रोश है। यह सिक्किम के लोगों के लिए एक बड़े अपमान के समान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में कंचनजंघा की छवि नोट पर छपी थी। हालांकि इस तरह के अपमान के बावजूद राज्य सरकार में सत्ताधारी पार्टी एसडीए...

यूपी: कोहरे के चलते दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश में दर्दनाक हादसा हो गया है। कोहरे की वजह से हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में तीन लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।   घटना हाथरस जिले में हुई है। भरतपुर-बरेली रेलवे लाइन पर कोटा-पटना ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। इसमें तीन एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। यह हादसा घने कोहरे के चलते हुआ।  हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर से यह एक ही परिवार के 3 लोग एटा में अपने भाई से मिलने के लिए हाथरस रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने जा रहे थे।  मृतकों में शेष कुमार पुत्र सुरेश चंद्र, ऋषभ पुत्र शेष कुमार, सवू पुत्री संजय शामिल है। एभी एक व्यक्ति की शिनाख्त के प्रयास जारी है। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुच गयी है।

In China, age is no bar for live streaming

Elderly people in China vie to make a name for themselves on social media In public squares across China, it is not unusual to see retirees practising dance, tai chi, or even singing. Wang Jinxiang is no different — except that she live streams her performances to an audience of thousands online. The 62-year-old is among a legion of senior citizens trying to make a name for themselves in China’s massive social media scene, a world usually populated by the young. Undeterred by the frosty winter, Ms. Wang put on a show in a square by the Bird’s Nest stadium in Beijing. “Which song do you want to listen next?” she asked her 23,000 followers as she delivered an hour-long special. Love at first sight She began this hobby after her nephew’s teacher showed her the online singing platform Quan Min Karaoke two years ago. Immediately she fell in love. “When I first started live streaming, I was faced with a lot of issues that were very troublesome. I was not that...